Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा के लाल ने हिंदी के दोहा छंद में लिख दी श्रीमद्भागवत गीता

 



Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

हम जिस गीता की बात करने जा रहे हैं, वह वही जाना-पहचाना ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है, लेकिन अपने नए सरल, सुगम, सुग्राह्य रूप में। इसके रचयिता या कहें रूपांतरकार प्रयागराज के  विकास खंड मेजा के जमुआ निवासी शिक्षक शेषामणि शर्मा "शेष" हैं। अवधी का स्पर्श लिए हुए हिंदी के दोहा छंद में लिखी गई इस पुस्तक (गीता) के प्रस्तुत संस्करण में गेयता भी है। 


आखिर इसकी प्रेरणा कहां से मिली के जवाब में शिक्षा के साथ लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि रखने वाले शिक्षक शेषमणि शर्मा का कहना है कि वह सीतापुर पोस्टिंग के दौरान परम पूज्य अनन्त श्री विभूषित स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के महोली सीतापुर स्थित प्रज्ञानम् सत्संग आश्रम भाग ले रहे थे।तभी से इनके मन में विचार उठा कि वे पद्य(दोहे) में अनुवाद करके गीता के उपदेशों को आमजन तक पहुंचाएंगे। इसके बाद भी बहुत समय तक ऊहापोह में रहे लेकिन विज्ञानानंद महाराज व मित्रों का उत्साहवर्धन रंग लाया और शेष की कलम चल पड़ी। 10 जून 2022 के उषा काल से शुरू करके उन्होंने मात्र नौ महीने में  3 मार्च 2023 तक अठारह अध्याय के अंतर्गत 49 छंद,20 सोरठा,356 दोहा और 1334 चौपाई की रचना कर डाली।27 जुलाई 2023 को उनकी हिंदी-"गीता मानस" पुस्तक का रूप ले चुकी है। इसके सम्भवतः प्रथम पाठक रहे, मेजा के अधिवक्ता कमलेश मिश्र और वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी।उनका कहना है कि इसके पहले बहुत रचनाकारों ने गीता के  अनुवाद (मानस के तर्ज पर दोहा-चौपाई) किया है,लेकिन शेष की रचना बहुत ही सरल शब्दों में लिखी गई है। 


हिंदी और अवधी भाषा में उपलब्ध अनूदित गीता के लिए प्राथमिक विद्यालय- नक्कूपुर, नरोइया, विकास खण्ड -छानबे, जनपद -मीरजापुर, उत्तर प्रदेश में कार्यरत शर्मा की न केवल सराहना की जानी चाहिए, अपितु इस गेय गीता के लिए की गई श्रम-साधना के नाते वे साधुवाद के पात्र भी हैं। जिन्होंने अभी तक इस विशालकाय श्रीमद्भागवत गीता को, अच्छी टीकाएं मौजूद होने के बावजूद न पढ़ा हो, या पढ़ने का अवसर न मिला हो उन्हें गीता के गूढ़ ज्ञान को आसानी से समझने के लिए इसे ज़रूर पढ़ना चाहिए। आशा है, यह गीता का संदेश आप तक पहुंचाने में सफल होगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad