Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नामदेव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

 

sv news

उरई, जालौन (मोनू शर्मा)। कोंच पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राधेश्याम नामदेव ने यहां माई होम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ता सहयोगी बनें और मिशन 2024 को लेकर एकजुटता के साथ कार्य करें। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को विपक्षियों से सजग और सतर्क रहने की भी जरूरत है। 

रामकुंड स्थित माई होम पब्लिक स्कूल परिसर स्थित भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनीलकांत तिवारी के आवास पर आयोजित बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने कहा, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में सहयोग करें। खुद के बारे में सोचना छोड़कर पहले देश समाज और फिर पार्टी के बारे में सोचना चाहिए। अंत्योदय की भावना से हमें अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए कार्य करना है। पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की की राह पर हैं। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला, विहिप जिला उपाध्यक्ष साकेत शांडिल्य, अमित उपाध्याय, अजय तिवारी, राजा तिवारी श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad