प्रयागराज (राजेश सिंह)। रायबरेली एम्स के 30 वर्षीय डाक्टर सुभाष चंद्र यादव ने प्रेम प्रसंग में परेशान होकर गुरुवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। मऊआइमा के निवासी सुभाष ने अल्लापुर मुहल्ले में किराए के मकान पर जान दी है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में प्रेमिका चंद्रप्रभा और उसके भाई शिवराज यादव को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जार्जटाउन पुलिस ने डाक्टर के पिता अभिमन्यु यादव की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमिका, उसके भाई व घरवालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा कायम किया है। आरोपित बीरपुर करछना के निवासी हैं। चंद्रप्रभा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की नर्स बताई गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।