Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: मांडा में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी उड़ाया

SV News

छत के रास्ते घुसे चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, छानबीन में जुटी डॉग स्क्वॉयड

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर के मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव में शनिवार की रात छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों नगदी व लाखों के जेवरात पार कर दिया। सुबह जब परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व डाग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी श्याम नारायण तिवारी रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। शनिवार की रात सभी परिजन घर में सो रहे थे। रात में छत के रास्ते घर में घुसकर चोर अंदर पंहुचे और चोरों ने लाखों नकदी व आभूषण में सोने की अंगूठी, पायल, कंगन उड़ा ले गए। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस व डाग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल शुरू किया। जांच पड़ताल में अभी चोरों का कुछ पता नही चल पाया है। थाना प्रभारी मांडा अरविंद गौतम ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad