Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने कांवरियों की सुरक्षा पर दिया जोर, तैयारियां पूरी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भगवान शिव को पूजने का पावन महीना शुरू होने वाला है। चार जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्त दूर-दूर जल लेकर प्रयागराज पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस साल भी कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में लगातार तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन बैठक कर रहा है। आज भी बैठक की गई, जिसमें कांवड़ियों की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। शनिवार को श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था को लेकर आज प्रयागराज में बैठक हुई। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार पुलिस लाइन में बैठक की। दोनों अधिकारी एडीजी जोन, आईजी रेंज, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षा पर जोर दिया गया। 
प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने कांवरियों की सुरक्षा पर जोर दिया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया है। सभी रास्तों पर डायवर्जन किया जायेगा। गंगा के घाटों से लेकर रास्ते में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मीडिया से बातचीत में प्रमुख सचिव गृह ने कहा की ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम किए गए हैं। डीजीपी विजय कुमार ने कहा की सुरक्षा में पर्याप्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयागराज, कानपुर और चित्रकूट के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में अधिकारीद्वय ने तैयारियों की समीक्षा भी की है। कांवड़ को लेकर कानपुर जोन की भी समीक्षा हो रही है। एडीजी कानपुर यहां आए हैं। इस बैठक में कांवड़ को लेकर सुरक्षा और यातायात पर चर्चा की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad