सोरांव विधानसभा क्षेत्र के सघनगंज एवं ज़िला कार्यालय जार्ज टाउन में हुई बैठक
प्रयागराज (राजेश सिंह)। देश से भाजपा को सत्ता से दूर करने में सर्वाधिक भूमिका उत्तर प्रदेश की होगी।समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को इसके लिये पूरी सिद्दत और एकजुटता के साथ काम करना होगा। सपा नेता, पूर्व मंत्रीएवं लोकसभा फूलपुर के प्रभारी मनोज पाण्डेय ने मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र फूलपुर की पांचोँ विधानसभाओं क्रमशः फाफामऊ, सोराव, फूलपुर, शहर उत्तरी एवं शहर पश्चिमी के जोनल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की आज सोराव के सघनगंज एवं पार्टी के ज़िला कार्यालय जार्ज टाउन में अलग -अलग बैठक की।पूर्व मंत्री ने बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारी को बड़ी बारीकी से समझाते हुए बूथ प्रबंधन और मतदाताओं से मधुर और सकारात्मक रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुट बाजी से दूर रहने की नसीहत देते हुए एकजुटता हो अभी से जुट जाने को कहा।
इन बैठकों को सम्बोधित करते हुए एम.एल सी डॉ मान सिंह यादव, विधायक गण आर. के. वर्मा, श्रीमती गीता पासी, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पंधारी यादव आदि सपा नेताओं ने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के प्रति आम लोंगो को जागरूक बनाने की बात की। संगठन में हर वर्ग, समाज के लोंगो को समाजवादी विचारधारा, पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं पूर्व वर्ती सरकारों में जन हित के किये गए कार्यों को बताकर जोनल, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर मजबूत किया जाये।नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की असुरक्षा, ध्वस्त क़ानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के खिलाफ माहौल बन चुका है। पार्टी के लोगसारे मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ मा अखिलेश यादव जी के कार्यों एवं पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वाहन भी किया।वक्ताओं ने पोलिंग स्टेशन एवं मतदाता सूंची के पुनरिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं संचालन मेराज आरिफ ने किया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने सभी पदाधिकारियों, नेताओं, जोनल, सेक्टर, बूथ प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैनपूर्व मंत्री अंसार अहमद, मुजतबा सिद्दीकी, रमाकांत पटेल, संदीप यादव,रविन्द्र यादव, राम सुमेर पाल, वजीर खां,दान बहादुर मधुर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश यादव, नाटे चौधरी,अमर नाथ मौर्या, दूध नाथ पटेल, मनोज पाण्डेय,पूर्व प्रमुख संदीप यादव,आदिल हमजा, इम्तियाज शमी,शांति प्रकाश पटेल, मेराज आरिफ, राज बहादुर यादव,महबूब उस्मानी, तारिक सईद अज्जू,जीत लाल पासी, प्रतिमा रावत, पद्मा यादव,राकेश पासी,शकील अहमद, श्याम यादव उर्फ़ बच्चा, अमर सिंह यादव, डॉ प्रेम चंद्र कुशवाहा,महाबली यादव, वीरेंद्र पाल, राम सेवक पटेल, जमील अहमद, सुधीर द्विवेदी, विनोद यादव , राम प्रताप यादव, खिन्नी लाल पासी, विजय पटेल, असफाक अहमद, गुफरान, मुमताज़, मुजीद अहमद, शंकर लाल यादव ,आदि ने भी अपने विचार रखे।