Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

डीएम ने करछना में सरकारी विद्यालयों व अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

SV News

प्रधानाध्यापिका को उत्कृष्ट व्यवस्था को लेकर किया जाएगा पुरस्कृत

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय खेक्सा (धरवारा) विकास खण्ड करछना का निरीक्षण किया। विद्यालय में उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूश्दा नाहीद की प्रशंसा करते हुए प्रधानाध्यापिका को उनके द्वारा सम्मानित कराये जाने के लिए कहा है।

SV News

जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने हुए कम्प्यूटर कक्ष, लाईब्रेरी, बच्चों के द्वारा बनायी गयी उत्कृष्ट कलाकृतियां एवं हस्त निर्मित वस्तुओं को देखा और उनकी सराहना की। विद्यालय में करायी गयी पेंटिंग, साज-सज्जा, साफ-सफाई एवं लगाये गये सजावटी पौधों को देखते हुए कहा कि अन्य विद्यालयों को भी इसी प्रकार की व्यवस्था करने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका रूश्दा नाहीद, ग्राम प्रधान वीरू सिंह व अन्य शिक्षकों की प्रशंसा की।

SV News

जिलाधिकारी ने कक्षा-7 के बच्चों से चन्द्रयान-3 के बारे में पूछा, जिसपर छात्र शिवाकांत पटेल के द्वारा मिशन चन्द्रयान-3 के बारे में सही ढंग से उत्तर दिया गया एवं अन्य छात्रों को भी मिशन चन्द्रयान-3 के बारे में जानकारी थी। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय धरवारा-प्रथम करछना का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या 79 होने पर उन्होंने विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने एवं विद्यालय की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्कूल में कक्षा-4 व 5 के बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिसर में ही प्रशिक्षण के लिए आयी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से उनके प्रशिक्षण व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

SV News

वहीं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री शुक्रवार को ग्राम पंचायत-धरवारा विकास खण्ड करछना में बनाये गये स्व0 समर बहादुर सिंह अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर को तकनीकी रूप से निर्मित न होने व कार्य की गुणवत्ता अच्छी न पाये जाने पर परियोजना निदेशक को इसकी जांच कराये जाने के निर्देश दिए है। अमृत सरोवर में इनलेट पाईप के अधिक ऊंचाई पर बनाये जाने एवं किनारे के पाथवे पर लगायी गयी इण्टरलाकिंग के क्षतिग्रस्त होने एवं बरसात के समय में भी अमृत सरोवर में पानी कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

SV News

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत धरवारा विकास खण्ड करछना में एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में मियावाॅकी पद्धति से लगाये गये पौधो के जनअरण्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां पर शहतूत के पौधे का रोपण भी किया। जनअरण्य में अशोक, शीसम, चितवन, करंजी, सागौन, नीम व अन्य लगभग 20 प्रजातियों के 2 हजार पौधे लगाये गये है।

SV News

रोपित सभी पौधो की वृद्धि अच्छी पायी गयी। उन्होंने वाटिका से सटे हुए खाली स्थानों पर वृक्षारोपण करते हुए लगायी गयी वाटिका को और अधिक विस्तृत करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने वाटिका के बगल में पानी की टंकी बनाने हेतु की जा रही बोरिंग का भी निरीक्षण किया एवं बोरिंग की गहरायी व प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad