Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

श्रीनाथ इंटर कालेज खानपुर में निबंध प्रतियोगिता कल

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

क्षेत्र की सबसे बड़ी निबंध प्रतियोगिता 20 अगस्त को विकास खंड उरुवा अंतर्गत खानपुर के श्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज में आयोजित की गई है, जिसमें क्षेत्र के कालेजों से भारी संख्या में प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।उक्त आशय की जानकारी आयोजक अखिल भारतीय वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तिवारी ने देते हुए बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोकहित ट्रस्ट के सौजन्य से एक बहुत बड़ी निबंध प्रतियोगिता समस्त माध्यमिक और इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं के लिए एक हिन्दी निबन्ध लेखन 9 और 10 के लिए विषय "अपने गाँव के लिए क्या करना चाहेंगे अथवा गाँव की स्वावलम्बी अर्थ व्यवस्था "पर निबन्ध न्यूनतम 500 शब्दों का होना अनिवार्य है।इसके लिए प्रथम पुरस्कार 7000 पुरस्कार राशि, द्वितीय पुरस्कार 5000

और तृतीय पुरस्कार 4000 है।इसके अलावा

प्रोत्साहन राशि 3 प्रतियोगियों के लिए रू0 1000 प्रति प्रतियोगी रहेगी।वहीं कक्षा 11 व 12 के लिए निबन्ध का विषय "लोक भाषाओं का हिन्दी के विकास में योगदान "अथवा

मध्यकालीन साहित्य में पारंपारिक्ता होगी।निबन्ध न्यूनतम 1000 शब्दो का होना अनिवार्य है।इसके लिए प्रथम पुरस्कार

7000, द्वितीय पुरस्कार 6000, तृतीय पुरस्कार रू 4000 है।प्रोत्साहन राशि प्रतियोगियों के लिए रू० 2000 प्रति प्रतियोगी होगी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से केवल 4 -4 प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं।आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।पुरस्कार राशि चेक द्वारा किया जायेगा।कार्यक्रम प्रकाश चंद्र जुगमंदर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट के संयोजकत्व में आयोजित किया जा रहा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad