समाजवाद के सच्चे नायक थे छोटे लोहिया: अनिल यादव
प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री स्व जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर आज सपा कार्यालय मे गोष्ठी कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव एवं यमुनापार पप्पू लाल निषाद के संयुक्त नेतृत्व मे आयोजित गोष्ठी मे सपा नेताओं ने स्व छोटे लोहिया के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके जीवन शैली पर अपने अनुभव साझा किये। वक्ताओं ने कहा कि बलिया के शुभनथही गाँव मे किसान परिवार मे जन्मे जनेश्वर मिश्र जी इलाहाबाद विश्व विद्यालय मे स्नातक की पढ़ाई करने आये थे। छात्रों, नौजवानों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले मिश्र जी मानसरोवर कांड के बाद पूरे प्रदेश मे चर्चा मे आये। एस वाई एस से जुड़कर राजनैतिक यात्रा शुरू की तो डॉ लोहिया, जय प्रकाश, मा मुलायम सिंह यादव जैसे संघर्ष शील, कुशल राज नीतिज्ञ के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर देश ही पूरे विश्व मे समाजवाद का झंडा बुलंद करने मे अपने जीवन को समर्पित कर दिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव ने कहा कि कई बार केंद्र सरकार मे मंत्री रहने के बाद भी उनकी जीवन शैली सादगी भरी रही. आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। छोटे लोहिया के कटरा स्थित आवास पर भी उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उधर मेजा के भड़ेवरा मे निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह की अगुवाई मे स्व छोटे लोहिया की जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर सर्व श्री अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद, पंधारी यादव, वजीर खां, राम सुमेर पाल ,इंजी जगदीश यादव,राम अवध पाल, दान बहादुर मधुर, आर. एन. यादव, सत्यभामा मिश्रा,सूरज यादव, कृष्ण राज यादव,त्रिभुवन यादव, जगदीश यादव,कृपा शंकर बिन्द, महेन्द्र भारती, डॉ राजेश यादव, सारिका यादव, विजय बहादुर पटेल, मो इजराइल आदि मौजूद रहे।