Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में किराना कारोबारी का बेटा गंगा में डूबा, मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत गंगा स्नान के दौरान एक किराना कारोबारी का बेटा गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नगर के पुरामुफ्ती थाना अंतर्गत पूरामुफ्ती कस्बा निवासी नीरज केसरवानी किराने की दुकान चलाते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कल्की केसरवानी (15) आठवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार को सुबह नीरज केसरवानी दुकान पर चले गए थे। घर में पत्नी साधना केसरवानी और बच्चे थे। कल्की आज स्कूल नहीं गया था। मां से वह करीब 9:00 बजे यह बता कर निकला कि घूमने जा रहा है।
उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर से करीब दो किमी दूर गंगा घाट पर नहाने चला गया। नहाते समय वह गंगा में डूब गया। उसके दोस्तों ने नीरज केसरवानी को घटना के बारे में सूचना दी। बेटे के डूबने की खबर सुनकर नीरज अपनी पत्नी साधना और अन्य लोगों के साथ घाट पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने आनन-फानन में गंगा में ढूंढ कर कुछ दूर पर कल्की को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस में पंचायतनामा भरकर उसकी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गहरे पानी में जाने की वजह से किशोर डूब गया था। उसे निकाल तो तत्काल लिया गया था। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad