Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा सरकार मे गांव की तरह शहर भी उदास: नरेन्द्र सिंह

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा सरकारों ने गांव की तरह शहर को भी उदास कर दिया, उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह ने रविवार को चौक स्थित पार्टी के महानगर कार्यालय पर महानगर इकाई द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा। अपने संबोधन मे नरेन्द्र सिंह‌ ने बड़ी संख्या मे उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ओतप्रोत डबल इंजन की सरकारों की डबल मार झेल रहे ग्रामीण और शहरी दोनों लोग अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के शासनकाल को याद कर रहे हैं। सपा नेता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को राहत दिलाने के लिए भाजपा सरकारों को हटाना होगा, क्योंकि भाजपा सरकारों ने किसानों और युवाओं सहित शहर के छोटे व्यापारियों के साथ छल किया है। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब, किसान और युवा विरोधी हैं। श्री सिंह ने पदाधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें तथा भाजपा सरकार में हो रही ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठायें। जरूरत पड़ने पर आमजन के साथ सड़क पर उतरें और जनता की भलाई के लिए संघर्ष करें।
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि नरेन्द्र सिंह, अमर नाथ सिंह मौर्य को प्रदेश सचिव एवं हरिओम साहू को प्रदेश कार्य कारिणी में सदस्य बनाने से प्रयागराज को सांगठनिक बल मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव गण सहित महानगर उपाध्यक्ष मृत्युजय पाण्डेय, अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत वकार अहमद, कासिफ काजमी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा का भी स्वागत हुआ।संचालन नगर महासचिव एडवोकेट रवीन्द्र यादव ने किया।
कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रवीन्द्र यादव एडवोकेट, राजेश गुप्ता,ओ. पी. पाल, मो गौस,आर. एन. यादव,दान बहादुर मधुर, मोईन हबीबी, मो अजहर, अभिमन्यु पटेल, ओ. पी. यादव, मो सुएब खां , बब्बन दुबे, वजीर खान, सैयद मो. अस्करी, लल्लन सिंह पटेल, दिलीप यादव, डॉ आकाश यादव, रेनू गौतम, संतोष निषाद, सुधीर निषाद, चौधरी देवी लाल, विशाल सिंह ,आदि सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad