मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के गड़ेवरा गांव में बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से नवविवाहिता बुरी तरह झुलस गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के गड़ेवरा गांव निवासी मुनिम कुमार की पत्नी सरोजा देवी (25) शुक्रवार की दोपहर बिजली के बोर्ड में पंखा का प्लग लगाने गई। तार कटा होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गई। घर पर रही उसकी सास बचाने दौड़ी तो वह भी झटका खाकर गिर गई। करंट लगने से सरोजा देवी गंभीर रूप झुलस गई। लोगों की मदद से तत्काल उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि इसी वर्ष सरोजा देवी की शादी मुनिम के साथ हुई थी।