Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नवोदय में धूमधाम से मना ओणम का त्योहार

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा में ओणम के त्यौहार को धूमधाम से बिगत 10 दिनों से मनाया जा रहा है। यहां पर केरल के मल्लापुरम से कक्षा 9 के विद्यार्थी अध्ययन हेतु प्रवास पर हैं ।वहां के छात्राओं ने रंगोली गायन और नृत्य आदि के द्वारा मनमोहक  कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।

प्राचार्या श्रीमती सुधा सेठी ने भारत की विविधता को सबसे बड़ी खूबसूरती बताया। उप प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद मिश्र ने कार्यक्रम की सफलता पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर डीके त्रिपाठी के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम हमारे भीतर नई ऊर्जा का संचार करते हैं। नितिन कुमार ने कार्यक्रम की सुंदर फोटोग्राफी किया। डॉक्टर अरविंद चौधरी के अनुसार पुराणों में वर्णित राजा बलि और वामन भगवान की कथा ही ओणम का मुख्य आधार है।अल्पना और नृत्य आदि कार्यक्रम में आर्या, अनन्य ,जलवा ,आशिमा ,देवी तन्मया, कीर्तना ,अवंतिका, नंदना, देव दर्शन अक्षय , असमल, अभिनव ,आश्विन आदि ने सक्रिय प्रतिभाग किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से अमित, अभिषेक , शिल्पी जी सीमा राय ,विवेकानंद मौर्य, सुनील पाल, रजनीश जी,श्रीमती समता रत्ना आदि  ने सक्रिय योग दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad