Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: आक्रोशित कांवरियों ने हाईवे किया जाम, घंटों से आवागमन ठप

SV News

सड़क हादसे में कांवरिया के होने घायल होने का बताया जा रहा है मामला

प्रयागराज (राजेश सिंह)। एनएच 330 हाईवे मार्ग प्रयागराज प्रतापगढ़ के सोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर दतौली पर शनिवार की सुबह आक्रोशित कांवरियों ने हाईवे मार्ग को घंटों से जाम लगा रखा है। कांवरियों के जाम की खबर जैसे ही पुलिस महकमा में पहुंची तो कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जहां आक्रोशित कांवरियों को समझने का प्रयास किया जाता रहा। हालांकि आक्रोशित कांवरियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाईवे को जाम घंटों से किया रखा है। जिससे हाईवे मार्ग पर सफर करने वाले वाहनों का दोनों तरफ काफिला लग रहा। कांवरियों का जाम आखिरकार सड़क हादसे में कांवरिया के घायल होना बताया जा रहा है।
सोरांव थाना क्षेत्र के ददौली नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो कांवड़िये घायल हो गए। घटना से आक्रोशित सैकड़ों कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। इससे हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। सड़क जाम पूर्वाह्नन 11.30 बजे तक चलता रहा। डीसीपी अभिषेक भारती ने मौके पर पहुंचकर शिवभक्तों को समझाने बुझाने और जाम खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बवाल को देखते हुए कई थानों की पुलिस और फोर्स मौके पर बुला ली गई है।
प्रयागराज के दशाश्वमेध गंगा घाट से जल लेकर प्रतापगढ़ के बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों को शनिवार को सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद साथ में चल रहे कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते हजारों कांवड़िये जुट गए और सड़क पर बैठ गए।
कांवड़ियों के आक्रोश को देखते हुए आसपास की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने पहुंचकर जाम खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ये नहीं माने। डीसीपी अभिषेक भारती ने भी पहुंचकर समझाने का प्रयास किया लेकिन शिवभक्तों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई है। सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad