Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: तिरंगे पर नाश्ता परोसने के मामले में पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ, जांच शुरू

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के होलागढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसे में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए आतिथियों को तिरंगे जैसे कपड़े पर नाश्ता परोसने के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और मौके पर जाकर मामले की जांच की। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर होलागढ़ स्थित मदरसे में तिरंगे के अपमान पर जमकर हंगामा हुआ। यहां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आए अतिथियों को मेज पर तिरंगा कपड़ा बिछाकर नाश्ता परोस दिया गया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में प्रबंधक समेत चार पर नामजद रिपाेर्ट दर्ज की गई, तब लोग शांत हुए।
होलागढ़ के दहियावां बाजार में मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के बाद मेहमानों को तिरंगे कपड़े पर नाश्ता परोस दिया गया। कुछ देर बाद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।
इस पर वह आक्रोशित हो उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में दहियावां बाजार के व्यापारी भी शामिल थे। प्रदर्शन की खबर पुलिस अफसरों को मिली तो मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ वह पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
उधर, पवन जायसवाल समेत व्यापार मंडल के अन्य सदस्यों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र पर मदरसा प्रबंधक तौआब अंसारी, नन्हे कुरैशी, दहियावां बाजार निवासी कुलदीप केसरवानी, संजय केसरवानी को नामजद करते हुए एक अज्ञात पर भी केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है, उनके खिलाफ जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad