Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: फरार चल रहे सपा के पूर्व विधायक के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज पुल‍िस ने फरार चल रहे सपा के पूर्व विधायक सईद अंसारी के सिविल लाइंस स्थित मकान पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। कोर्ट के आदेश के बावजूद पूर्व विधायक अदालत में पेश नहीं हो रहे और फरार चल रहे। इसके बाद भी अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। करोड़ों रूपये अमानत में खयानत करने के आरोपित सपा के पूर्व विधायक सईद अंसारी के सिविल लाइंस स्थित मकान पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। सईद के खिलाफ वर्ष 2017 में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट के आदेश के बावजूद पूर्व विधायक अदालत में पेश नहीं हो रहे और फरार चल रहे। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 82 के तहत मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा किया। इसके बाद भी अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad