Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राज्य पुरस्कार 2023 के लिए प्राथमिक विद्यालय प्रयागराज की सहायक अध्यापिका को किया गया चयनित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के बहरिया विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय हेतापट्टी की सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह को राज्य पुरस्कार 2023 के लिए चयनित किया गया है।
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा निदेशक बेसिक शिक्षा को प्रेषित पत्र दिनांक 30 अगस्त 2023 में जनपद प्रयागराज से श्रीमती श्वेता सिंह का चयन किया गया है। उन्होंने राज्य पुरस्कार हेतु लगातार तीन साक्षात्कार वर्ष 2020, 2022 और 2023 में दिया।
श्वेता सिंह विभिन्न सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी रही हैं। अब तक उनकी संस्था वसुधा फाउंडेशन के प्रयास से 5000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। उन्होंने निर्धन ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए निःशुल्क पांच सिलाई मशीन भी दी हुई है जिनमें से तीन महिलाएं अपना स्वरोजगार चला रही हैं। उनके द्वारा अभिभावकों को भी शिक्षित किया जाता है।
उनके द्वारा सिंगल यूज्ड पॉलिथीन बैन पर एक अभियान चलाकर कार्य किया गया है जिसके लिए बच्चों से झोले बनवाकर गांव की दुकानों पर दिया जाता है तथा बच्चों व ग्राम वासियों को पॉलिथीन ना प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद का पहला विद्यालय है जहां बच्चियों के लिए सेल्फ डिफेंस की कक्षाएं चलाई जाती हैं जिसके कारण उन्हें राज्य स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं एनजीओ के माध्यम से विद्यालय में डेस्क बेंच टेलीविजन प्रोजेक्टर आदि संसाधनों के कारण उनके विद्यालय में उत्तरोत्तर नामांकन वृद्धि हुई है तथा बच्चों का चयन प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है।
सर्वप्रथम उनके द्वारा ही देश की श्रेष्ठ महिलाओं का चित्रण विद्यालय की दीवारों पर किया गया, जिस नवाचार को बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरे प्रदेश में लागू किया।
उन्हें जनपद स्तर पर अन्य विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं जिनमें नाटक प्रतियोगिता, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, बाल राज्य कहानी प्रतियोगिता, पटकथा लेखन,  मेरा विद्यालय मेरा अभिमान प्रतियोगिता, श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार 2007 व 2021 प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad