Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सोजत दुर्ग के सौंदर्यीकरण की मांग पहुंची केंद्रीय मंत्री तक

 

sv news

सोजत सिटी, पाली (महेश सोनी)। सोजत विधायक शोभा चौहान ने केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से दिल्ली में मुलाकात कर सोजत दुर्ग के सौंदर्यकरण एवं विभिन्न विकास कार्यों हेतु पत्र सौंपा।

विधायक चौहान ने मंत्री मेघवाल को बताया कि पाली जिले में सोजत शहर विधानसभा क्षेत्र का हृदय स्थल है, इस शहर में ऐतिहासिक दुर्ग का निर्माण राव जोधा के पुत्र निंबा ने  सन 1460 में करवाया था, जो पुरानी परंपरा एवं अपनी माटी की आन एवं रक्षा के लिए शीश कटाने वाले रणबांकुरे का साक्षी रहा है।

कई महत्वपूर्ण युद्ध इस दुर्ग से लड़े गए थे।

इतिहासकार सोजत के इस दुर्ग को जयपुर के आमेर और जोधपुर के मेहरानगढ़ से भी पुराना बताते हैं, किले में एक पोल है, जो राव निंबा जोधावत ने बनवाई थी ! तुर्को द्वारा एक परकोटा भी निर्माण करवाया गया।

सोजत की पहचान इस दुर्ग के साथ विश्व प्रसिद्ध मेहंदी के कारण भी रही है, अच्छी गुणवत्ता पूर्ण मेहंदी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोजत की अलग पहचान है। सोजत के गौरवशाली इतिहास का साक्षी रहा है यह दुर्ग  सरकारी उपेक्षा के कारण जीर्ण-शीर्ण होकर अपनी पहचान खोता जा रहा है।

विधायक चौहान ने मंत्री से आग्रह किया कि सोजत के इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण हेतु दुर्ग के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य हेतु आवश्यक कार्रवाई करवाएं ताकि आने वाली पीढ़ियां दुर्ग के गौरवमयी इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित के लिए प्रेरित हो सके। संस्कृति मंत्री ने इस पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्य किए जाने हेतु विधायक को आश्वस्त किया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad