Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अष्टभुजा देवी जाने वाले यात्रियों से नहीं वसूल किया जाएगा टोल टैक्स

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। विंध्याचल से प्रयागराज मार्ग पर अष्टभुजा गेट के पहले गोपालपुर गांव में लगाए गये टोल बूथ पर अष्टभुजा देवी के दर्शन के लिए जाने वालों से टोल टैक्स नहीं वसूल किया जाएगा। हालांकि इसके साथ एक शर्त भी लगा दी गई है कि दर्शनार्थी को तीन घंटे के अंदर दर्शन-पूजन कर लौटना होगा।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग एवं टोल बूथ मैनेजर के साथ बैठक की। इस दौरान त्रिकोण दर्शन के दौरान अष्टभुजा देवी जाने वाले यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए टोल बूथ पर श्रद्धालुओं ने टोल टैक्स नहीं लेने का निर्ण लिया गया। कहा गया कि विंध्याचल त्रिकोण के दौरान अष्टभुजा मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा, लेकिन दर्शनार्थियों को यह लाभ तभी मिल सकेगा, जब वे तीन घंटे के अंदर दर्शन-पूजन कर लौट आएंगे। तीन घंटे आने पर टोल टैक्स देना पड़ेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक त्रिकोण दर्शन के दौरान यात्रियों को अष्टभुजा देवी मंदिर जाने के लिए टोल टैक्स देना होता था। दर्शनार्थी अष्टभुजा देवी दर्शन के लिए जाने पर टोल टैक्स नहीं वसूल करने की मांग कर रह थे। इसके दृष्टिगत अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि अष्टभुजा देवी जाने वाले दर्शनार्थियों के लिये तीन घंटे तक टोल फ्री रहेगा, परंतु उन्हें अधिकतम तीन घंटे के अंदर पुनः टोल गेट से वापस आना होगा। तभी छूट का लाभ मिल सकेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad