Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

18 अगस्त को मौसम में आएगा परिवर्तन, होगी मूसलाधार बारिश

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 18 अगस्त के दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। रात में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 
आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में अधिकतर व काले बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी अधिकांश बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। 35 डिग्री तापमान के बीच उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर को बादल गरजने की संभावना है। जोरदार बारिश भी हो सकती है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। देर रात में बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। पूरब और दक्षिण पूरब दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad