मऊ (राजेश सिंह)। घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 14वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 19 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं।
घोसी में साइकिल ने पकड़ी रफ्तार
14वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह की जबरदस्त बढ़त बरकरार है। वो भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 19028 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को 54963 जबकि दारा सिंह चौहान को 35935 वोट मिले हैं।