Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सिविल लाइंस लूट के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में धराए

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गत दिनों दिन दहाड़े सिविल लाइंस में लाखों रुपए की हुई लूटकांड में गंगानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

सिविल लाइंस में दिनदहाड़े लूट करने वाले बाइक सवार लुटेरों की झूंसी पुलिस से मुठभेड़।

 इलाकाई पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो दोनों हवाई फायर करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी जिससे गिर गये। पुलिस टीम ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए एक हास्पिटल में भर्ती कराया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों के कब्जे से सात लाख 65 हजार रुपये बरामद भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं बदमाशों ने सीतापुर में भी सात लाख 15 हजार लूटे थे। पुलिस के अनुसार घटना से दो दिन पहले बदमाश जिले में आकर ठहरे थे। होटल में लगाई थी फर्जी आईडी। बदमाशों के कब्जे से प्री एक्टीवेटेड सिम भी बरामद हुआ है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad