Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में छात्र नेता के निधन पर शोक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। केंद्रीय विश्व विद्यालय इलाहाबाद के संघटक श्यामा प्रसाद मुख़र्जी डिग्री कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता सतीश यादव के निधन पर सपा जनों ने दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। सतीश यादव डेंगू बुखार से पीड़ित थे जिनका इलाज लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कालेज में चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका अंतिम संसंस्कार शनिवार को फाफामऊ घाट पर किया गया। सतीश यादव फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के जैतवार डीह गाँव के रहने वाले थे।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में अनिल यादव जिलाध्यक्ष गंगापार, एम एल सी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण विजमा यादव, गीता शास्त्री, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, सत्य वीर मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह,रविन्द्र यादव, राम सुमेर पाल, संदीप यादव पूर्व प्रमुख, दूध नाथ पटेल, कुलदीप यादव, राम अवध पाल, दान बहादुर मधुर, आर. एन. यादव, इंजी विक्रम यादव, सन्देश यादव, सचिन श्रीवास्तव, संतोष यादव, आदि हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad