Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व प्रधान के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा विकास खंड के चर्चित व राष्ट्रपति सम्मान से तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के हाथों सम्मानित रहे निवर्तमान ग्राम प्रधान डेलौंहा, मेजा कमला शंकर पटेल के पिता लक्ष्मी पटेल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे और एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मृतक का अंतिम संस्कार सिरसा स्थित छतवा गंगा घाट पर किया गया।
वहीं गुरुवार दोपहर में डेलौंहा गांव में शोक व्यक्त किया गया। शोक संवेदना में अखिलेश मिश्र, पप्पू तिवारी, कमलेश पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, जितेन्द्र सोहगौरा, रंगबहादुर यादव, राकेश प्रजापति, गामा पटेल सहित कई लोग रहे। पौसिया चौहान में कृष्ण कुमार उर्फ बबलू अग्रवाल ने शोक संवेदना व्यक्त किया और उनके अच्छे व्यक्तित्व को सराहा। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad