Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा: एक ही रात में दो गांवों में लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

 
एसओजी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी मेजा
SV News

पंडित का पूरा पहुंची इलाकाई पुलिस के साथ ही फिल्ड यूनिट टीम

SV News

मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ला/श्रीकान्त यादव)।
बुधवार देर रात चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में जमकर कहर बरपाते हुए लगभग तीस लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। सुबह से चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर वापस चली गई। सूचना के तीन घंटे बाद शहर से फिल्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू की। 

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हौसला बुलंद चोरों ने थाना क्षेत्र के पंडित का पूरा गांव में देवभास्कर त्रिपाठी के घर को निशाना बनाते हुए उनके चार कमरों का ताला तोड़कर लोहे के बाक्स में रखे करीब 30 लाख रुपए के आभूषण व नगदी पार कर दिया। पास में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस छानबीन में जुट गई और डाग स्क्वायड टीम बुलाया गया। चोरी गई रिवाल्वर घर के पीछे खेत में पड़ी मिली। वहीं गांव के ही उमाकांत पाण्डेय उर्फ बबलू के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की चोरी की। यही नहीं गांव के ही एसपी तिवारी के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
वहीं थाना क्षेत्र के सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत बेदौली गांव में चोरों ने दो घरों में चोरी की। सीएमपी ईंट भट्टा व्यवसाई के घर से लाखों की चोरी के साथ ही गांव के डाक्टर दुबे के घर को भी निशाना बनाया। एक ही रात में दो गांवों के पांच घरों में चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र ने बताया कि डाग स्क्वायड की टीम व एसओजी टीम के साथ छानबीन की जा रही है जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad