Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार का हुआ स्वागत

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा में शनिवार को नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति का जोरदार तरीके से स्वागत किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रमुख प्रतिनिधि मेजा ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहां मौजूद सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

SV News

अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने कहा पार्टी कार्यकता पार्टी की रीढ हैं। इसलिए उनका सम्मान सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आगामी चुनाव को दृष्टि कर रखते हुए अभी से चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी सरकार भाजपा की होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री होंगे।

SV News

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरसा श्यामराज यादव ने किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता जयशंकर पाण्डेय, भाजपा नेता राजू शुक्ला, अमरेश तिवारी, उमाशंकर गांधी, नगर पंचायत अध्यक्ष सिरसा विपिन केशरी लखन, नाथू गुप्ता, हीरालाल द्विवेदी, राजेश शुक्ला, पुष्कर तिवारी, राजीव मणिनाथ तिवारी, कामेश्वर पटेल, विनय शुक्ला, नीरज द्विवेदी, अवधेश प्रजापति सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad