प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को मनाई गई। भाजपाइयों ने जगह-जगह आयोजित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीन दयाल का अंत्योदय मंत्र भाजपा सरकार आत्मसात कर रही है। समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पं. दीनदयाल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, अवधेश कुमार उमरवैश्य, सरदार पतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती दारागंज में भी मनाई गई। वार्ड 89 में दारागंज बक्सी खुर्द की पार्षद अनुपमा तीर्थराज पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को प्रयागराज सेवा समिति के कार्यालय में, पंडित जी की जयंती मनाई गई । जिसमें गंगा समग्र काशी प्रांत के आरती प्रमुख श्री जितेंद्र गौड़, महानगर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक तीर्थराज पाण्डेय एवं पार्षद जी के द्वारा पंडित जी के चित्र पर तिलका अर्चन एवं माल्यार्पण किया गया।
पार्षद अनुपमा तीर्थराज पांडेय ने कहा कि भाजपा की वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार एकात्मक मानववाद के सिद्धांत पर चल रही है। संयोजक तीर्थराज पांडेय ने कहा की पंडित जी की रहस्यमय मौत की जांच होनी चाहिए। जिससे सच्चाई पता चल सके। इस मौके पर अवसर पर पंडित कैलाश चंद्र पांडेय ,दिलीप मिश्रा, मनीष मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव , पवन यादव, पूनम पांडेय, मैना निषाद, अंजू गुप्ता, भास्कर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।