Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: कल डूबे युवक का नदी में उतराता मिला शव, रिश्तेदारों पर लगा हत्या का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जरखोरी गांव में नदी के किनारे मछुआरों को पानी में बहता हुआ एक युवक का शव मिला। सूचना पुलिस को दी गई तो नारीबारी पुलिस मौके पर पहुंची है। शव 24 घंटे पहले का पानी में डूबा हुआ बताया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार एक दिन पहले गुरुवार को प्रयागराज में युवक की हत्या करके शव नदी में फेंकने का मामला सामने आया था। कातिल ने खुद मृतक के भाई को फोन करके उसे मारने की जानकारी दी थी। परिजनों ने अपने ही रिश्तेदार पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। शव की तलाश में गोताखोरों की टीम नदी में उतरी लेकिन शव नहीं मिला। वहीं शुक्रवार को रात करीब साढ़े सात बजे युवक का शव उतराता मिला। स्थानीय मछुआरों की सूचना पर इलाकाई पुलिस पंहुची है। 

ज्ञात हो कि प्रयागराज के खीरी थाना इलाके के कौंदी गांव में बृहस्पतिवार सुबह युवक नदी में डूब गया था। परिजनों का आरोप है कि बेटे को बुलाकर उसे नदी में डूबोकर मार डाला गया है। खुद हत्या करने वाले ने भाई को फोन कर कहा कि तुम्हारे भाई की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है। आकर तलाश कर लो। 
पुलिस ने गोताखोरों को उतारा लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के कारण खोज रोक दी गई थी। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी गांव निवासी कुलदीप शर्मा (20) पुत्र छेदीलाल शर्मा बाजार में चाय की दुकान चलाता था। उसकी बुआ की शादी खीरी थाना क्षेत्र के कौंदी गांव में हुई है। 
बीते 29 अगस्त की रात 11 बजे कुलदीप बाइक से अपने फूफा के घर गया था। चर्चा है कि घर की एक महिला से उसके संबंध थे। उस रात भी वह उससे मिलने गया था, तभी परिवारवालों ने उसे खदेड़ा तो वह बाइक छोड़कर भाग निकला था। आरोप है कि बुधवार रात उसी महिला ने फोन कर उसे बाइक ले जाने के लिए बुलाया तो वह बृहस्पतिवार सुबह कौंदी गांव पहुंच गया। 
जहां महिला के परिवार के लोगों ने उसे खदेड़ लिया। वह नदी की तरफ भागा और इसी दौरान डूब गया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों को उतारा। हालांकि घंटों तलाश चलने के बावजूद उसका पता नहीं चला। अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोेक दिया गया। शुक्रवार सुबह एक बार फिर तलाश की जाएगी। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं शाम करीब साढ़े सात बजे शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जरखोरी गांव के समीप नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। 
उधर मृतक के पिता छेदीलाल का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया है। आरोप लगाया कि बहनोई भाईलाल शर्मा के बेटे ने उसके बड़े पुत्र के पास फोनकर कहा कि तुम्हारे भाई को मारकर नदी में फेंक दिया है, आकर लाश ढूंढ़ लो। उसने यह भी आरोप लगाया कि वह तहरीर लेकर थाने गया था लेकिन उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि पहले बेेटे का पता चलने दो। कुलदीप दाे भाई व एक बहन है। परिवार में कोहराम मचा है। हालांकि नदी में युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad