Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: महिला निरीक्षक को थाना व पांच महिला उपनिरीक्षकों को मिली पुलिस चौकी की कमान

SV News

तीन उपनिरीक्षकों को किया गया लाइन हाजिर 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में एक महिला निरीक्षक को थाना व पांच महिला उपनिरीक्षकों को पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई तो वहीं चौकी प्रभारी समेत तीन उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया। 
बता दें कि गुरुवार की देर रात पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षक सुश्री रजनी चौधरी को अतिरिक्त निरीक्षक थाना खुल्दाबाद से प्रभारी निरीक्षक थाना कीडगंज स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक सुश्री वन्दना यादव को थाना शाहगंज से प्रभारी चौकी स्टेशन रोड, थाना शाहगंज स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक सुश्री विनीता देवी को थाना जार्जटाउन से प्रभारी चौकी दशाश्वमेध घाट, थाना दारागंज स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक सुश्री ज्योति को थाना फाफामऊ से प्रभारी चौकी मेंहदौरी, थाना शिवकुटी स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक सुश्री अनीस फातिमा को प्रभारी महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, थाना औद्योगिक क्षेत्र से प्रभारी चौकी रानीमण्डी, थाना अतरसुइया स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक सुश्री जय अम्बिका पासवान को महिला थाना से प्रभारी चौकी लोक सेवा आयोग, थाना सिविल लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को प्रभारी चौकी भीरपुर, थाना करछना से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कीडगंज स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक अनिल भगत को थानाध्यक्ष कीडगंज से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक सुशील यादव को प्रभारी चौकी दशाश्वमेध घाट, थाना दारागंज से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। उपनिरीक्षक नवनीत प्रताप सिंह को प्रभारी चौकी स्टेशन रोड, थाना शाहगंज से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad