Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: 11 अध्यायों में विभिन्न विषयों का समावेश करते हुए बनाया जायेगा जिले का नया गजेटियर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रभारी डीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में नया जिला गजेटियर तैयार किए जाने हेतु अध्यायवार नामित किए गए नोडल अधिकारियों एवं सभी विषयों से सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने नोडल अधिकारियों एवं सम्बंधित अधिकारियों को जिला गजेटियर तैयार किए जाने से सम्बंधित सूचनाओं को तैयार कराते हुए उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिला गजेटियर तैयार किए जाने हेतु कुल 11 अध्यायों की प्रश्नावली तैयार की गयी है, इसके लिए अध्यायवार नोडल अधिकारी भी नामित किए गए है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सूचनाएं संकलित कर जिला गजेटियर अभिलेखित किया जाना है। कहा कि प्रथम अध्याय से सम्बंधित विषयों में जिले का नाम, गठन, भौगोलिक स्थिति, सीमा और विस्तार, जनसंख्या, जिले के क्षेत्रीय भाषा-बोली, जिले के धार्मिक समुदाय, विश्वास एवं प्रथाओं, त्योहारों, मेलों आदि का विवरण, जिले के प्रशासनिक ईकाई, जल संसाधन, वन्य क्षेत्र जीव-जंतु एवं जल विविधता का विवरण, जिले के प्रमुख उत्पाद, जिले के प्रमुख महापुरूषों, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों आदि का विवरण, जनपद की लोक सभा-राज्यसभा-विधानसभा-विधान परिषद की सीटों का विवरण तथा जनपद में स्थित दूरदर्शन-आकाशवाणी केन्द्र-रेडियो चैनल सहित अन्य विषयों से सम्बंधित सूचनाएं रहेंगी। अध्याय-2 में इतिहास, कला एवं संस्कृति से सम्बंधित विषय, अध्याय-3 में लोक एवं समाज से सम्बंधित विषय, अध्याय-4 में जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन-न्याय व्यवस्था एवं अन्य विभाग से सम्बंधित विषय, अध्याय-5 में कृषि, बागवानी, सिंचाई एवं संलग्न गतिविधियों से सम्बंधित विषय, अध्याय-6 में आर्थिक परिदृश्य-जिसमें उद्योग, बैंकिंग, व्यापार एवं वाणिज्य तथा विविध व्यवसाय से सम्बंधित विषय, अध्याय-7 में राजनैतिक परिदृश्य एवं स्थानीय स्वशासन से सम्बंधित विषय, अध्याय-8 में शिक्षा से सम्बंधित विषय, अध्याय-9 में चिकित्सा तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं से सम्बंधित विषय, अध्याय-10 में पर्यटन, परिवहन एवं संचार से सम्बंधित विषय एवं अध्याय-11 में विविध विषयों से सम्बंधित सूचनाएं संकलित होगी।
बैठक में प्रभारी डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने अध्याय से सम्बंधित विषयों से सम्बंधित अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए वांछित सूचनाएं प्राप्त करते हुए उपलब्ध करायें जाने हेतु निर्देशित किया है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, अपर सांख्ययिकीय अधिकारी चन्द्र प्रकाश मौर्या तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad