Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, दो युवक घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र के अतरी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। गोली युवकों की जांघ में लगी है। उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।


कौंधियारा थाना क्षेत्र के अतरी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर संतोष नाम के युवक ने गांव के ही दिनेश और मनीष को गोली मार दी। घटना शनिवार को दोपहर में हुई कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। गोली मारने वाला आरोपी फरार हो गया। उसकी लाइसेंसी बंदूक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायलों को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजवाया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad