Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महिला निरीक्षक समेत चार थानाध्यक्षों का स्थानांतरण

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। एसपी मिर्जापुर ने दो महिला थानाध्यक्ष समेत चार थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है। 
बता दें कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनन्दन सिंह ने तत्काल प्रभाव से पुलिस व्यवस्था मजबूत व दुरुस्त बनाए रखने को लेकर चार थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। जिसमें महिला निरीक्षक ज्ञानू प्रिया को अपराध शाखा विवेचना विंग से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, महिला उपनिरीक्षक रीता यादव को थानाध्यक्ष महिला थाना से थानाध्यक्ष चील्ह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सरोज को थानाध्यक्ष चील्ह से थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज को थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज से अपराध शाखा विवेचना विंग स्थानांतरित किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad