Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सात राज्यों को पछाड़कर यूपी के संजय शर्मा ने बिहार में हासिल किया पद्मश्री पुरस्कार

 

Svnews

मेजा प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

 बिहार प्रदेश के मुंगेर जिला के अति प्राचीन बाबा धर्मदास धाम में आयोजित वार्षिकोत्सव में भारत के सात राज्यों के नाई समाज संगठन के लोगो ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रयागराज जिले के सुप्रसिद्ध गायक संजय शर्मा ने अपनी मृदुल गायकी से कार्यक्रम में जलवा बिखेरते हुए न सिर्फ चार चांद लगाए बल्कि पद्मश्री का पुरस्कार प्राप्त कर पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

 उल्लेखनीय है कि बाबा धर्मदास धाम के वार्षिक महोत्सव में विहार राज्य के अतिरिक्त झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा ,पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तथा असम राज्यों के नाई समाज संगठन के लोगो ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी किया था। जिसमें उत्तर प्रदेश से सुप्रसिद्ध गायक एव उद्घोषक संजय शर्मा ने रंग मंच और लोक विधा के जनक भिखारी ठाकुर के नक्शे कदम पर चलकर अपने गीत संगीत के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने और नाई समाज का गौरवमयी इतिहास बताने के लिए पद्मश्री भिखारी ठाकुर जूनियर मानध उपाधि पुरस्कार से जहां सम्मानित किया गया ।वही उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिला के नीरज शर्मा को युवाओं को जागरूक करने के लिए वरिष्ट युवा समाज सेवी के रुप में सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज जिले के विकास खण्ड उरुवा अंतर्गत स्थित बगहा गांव निवासी संजय शर्मा व मेजारोड निवासी नीरज शर्मा ने यह सम्मान प्राप्त कर प्रयागराज के साथ साथ पूरे उत्तर प्रदेश के नाई समाज का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एव राष्ट्रीय नाई महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश सी0के0 ठाकुर ने संजय शर्मा व नीरज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए मंच से सम्मानित किया है। इस मौके पर धर्मेंद्र ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष विहार,परमा नन्द सविता असम प्रदेश, रवींद्र ठाकुर छत्तीसगढ़, रामा नन्द ठाकुर उड़ीसा, सुमित सेन नंद वंशी मध्य प्रदेश के अतिरिक्त बैजनाथ ठाकुर गया, रामा नन्द ठाकुर बेगुसराय, राना ठाकुर खड़गपुर, राजेंद्र ठाकुर तारा पुर , वासुदेव ठाकुर, एव सुमन कुमारी जिला परिषद सदस्य मुगेर, सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नाई समाज के लोग वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कपिल देव ठाकुर भागलपुर तथा संचालन पूर्व भारतीय थल सेना सैनिक टुनटुन ठाकुर ने किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad