Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महिलाएं हाउस वाइफ नहीं, हाउस मेकर हैं: टीना मां

SV News

जेवनिया में हरतालिका तीज पर नारी शक्ति समागम व सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन 

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। विकास खंड उरूवा के जेवनियां गांव में शनिवार को हरतालिका तीज पर पूर्व प्रधान रूचि अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में नारी शक्ति समागम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में नारी शक्तियों का जमावड़ा हुआ।

SV News

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश किन्नर अखाड़ा बोर्ड की महामंडलेश्वर दर्जा प्राप्त मंत्री कौशल्या नंद गिरी उर्फ़ टीना मां रही तथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख करछना सरोज दुबे व प्रवक्ता पूनम पाण्डेय मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का रुचि अभिषेक तिवारी ने स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

SV News

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी टीना मां ने कहा कि मेजा की यह धरती शसक्त धरती है, नारी इतनी भूमिकाएं निभाती हैं जो अनमोल है। महिलाएं हाउस वाइफ नहीं बल्कि हाउस मेकर हैं, जो घर बनाती हैं और जब घर बनता है तो एक समाज बनता है। हरतालिका तीज में भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा व आराधना की जाती है। आप लोग किन्नर का सम्मान करें, क्योंकि आप जिस मां की कोख से जन्म लिए हैं उसी मां की कोख से किन्नर भी जन्म लिए हैं, किन्नर कहीं अन्यत्र से नही आए हैं।

SV News

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने रुचि अभिषेक तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि जहां तक कोई सोच नहीं सकता ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आप लोगों के द्वारा किया गया। तीज के दिन महिलाओं को नए वस्त्र चाहिए, ऐसे में कमजोर वर्ग की महिलाएं नए वस्त्र लेने में सक्षम नहीं हैं।  तीज से पहले रुचि अभिषेक तिवारी के द्वारा महिलाओं को साड़ी वितरित करना बहुत सराहनीय कार्य है।

SV News

कार्यक्रम में अपने संबोधन में आचार्य कमलाशंकर उपाध्याय ने मौजूद नारी शक्तियों को हरतालिका तीज व पूजा विधि के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन दिनकर मिश्रा ने किया।
 हरतालिका तीज को लेकर आयोजित नारी शक्ति समागम समारोह में करीब पांच सौ महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई। अभिषेक तिवारी 'टिंकू' ने कहा कि हौसले रहेंगे तो हर कार्य होता जाएगा। जब भी आप कुछ बड़ा करने की सोचेंगे और आपकी सोच और नियत शीशे की तरह साफ रहेगी तो हर कार्य आपका सफल होगा। जमीन से जुड़कर अपनों के बीच हर कार्यक्रम में जो लोगों का आशीर्वाद मिलेगा, वह ऊपर-ऊपर चलने वाले को नहीं मिलता, उसे तो सभी बाय बाय कह देते हैं।

SV News

इस अवसर पर वक्ता के रूप में प्रवक्ता पूनम पाण्डेय, प्रधान हसनपुर करछना मंजू देवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उरुवा भोला गौतम, विकास तिवारी 'विक्की', राजू पाण्डेय, तनय पाण्डेय, रोहित यादव, गौरव पाण्डेय, रजनीश तिवारी, आशुतोष मिश्रा, अरुण तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, पमपम पाण्डेय, दीपक गौड़, विनोद कुमार सहित गांव की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संयोजक अष्टभुजा तिवारी ने सभी को हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad