Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

11वां विशाल बौद्ध महोत्सव व सम्राट अशोक महान धम्म विजय दिवस समारोह 25 को

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यमुनापार के कोरांव में 11वां विशाल बौद्ध महोत्सव व सम्राट अशोक महान धम्म विजय दिवस समारोह 25 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में सुबह आठ बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं कार्यक्रम रात्रि दस बजे तक होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह यादव होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बी डी नकवी (अध्यक्ष सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास), अनुपा बौद्ध (भीम सेना प्रदेश अध्यक्ष महिला संघ), प्रोफेसर राजेंद्र कुमार वर्मा (लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ), डॉ किरन मौर्या व भगवान दास होंगे। मंच का संचालन सम्राट अशोक महान सेवा संघ कोरांव के सदस्य सूर्यमणि कुशवाहा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख कोरांव रामअवध कुशवाहा करेंगे। कार्यक्रम सी एन सिंह मैरिज हाल तरांव, कोरांव में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बिहार के जादूगर स्वर्गीय सियाराम महतो अपनी कला दिखाएंगे। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरहा गायक गुरुदेव राय के टीम की प्रस्तुति रहेगी। महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में चौधरी विकास पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा) करेंगे। 

SV News

उक्त कार्यक्रम की जानकारी विजय सिंह कुशवाहा ने दी है। उन्होंने महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को आने एवं वर्तमान ज्वलंत विषयों पर विचार सुनने और सुनाने की अपील की है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad