Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एमएलएन पीजी कॉलेज में 67वीं संभागीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

SV News

खेल विद्यार्थी के विकास की आधारशिला है: पीएन सिंह

SV News

कौंधियारा, प्रयागराज (राजेश सिंह)।
मोती लाल नेहरू पीजी कॉलेज कौंधियारा में 67 वीं सम्भागीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डा पीएन सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण कर व आसमान में कबूतर छोड़कर किया और प्रतिभागी छात्रों से बैंड धुन के साथ मार्च पास्ट के दौरान सलामी भी दी। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से प्रधानाचार्यों व मैदान उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थी के विकास की आधारशिला है। इस लिए खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेकर प्रतिभागी को अपने श्रेष्ठ कौशल का प्रदर्शन करना चाहिए।शिक्षा के साथ साथ खेल के माध्यम से नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से आए सभी एथलीटों का मनोबल बढ़ाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कौंधियारा पं इंद्रनाथ मिश्र ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष सिंह व प्रेम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजेंद्र मिश्र बबुआन ने स्वागत दिया। प्रतियोगिता के संयोजक अमित पांडेय व प्रदीप सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यो व क्रीड़ाध्यक्षो के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज पाण्डेय ने किया।खेल प्रशिक्षक बुलंद प्रताप राय के दिशा निर्देशन में 800, 400, 200, 100 मीटर बालक, बालिका दौड़ के साथ रिले दौड़, लम्बी कूद, डिस्कस, भाला, हैमर प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस अवसर पर करछना खेलकूद संयोजक मदन मोहन शंखधर, डॉ संतोष सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्र, कृष्ण प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad