Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर में उपनिरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए। बता दें कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनन्दन सिंह ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक लल्लन यादव थाना चुनार से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी रविन्द्र प्रताप सिंह थाना अहरौरा से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी जय प्रकाश यादव थाना अहरौरा से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी रामभवन यादव थाना चुनार से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी प्रमोद यादव थाना चुनार से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी चन्दन कुमार मिश्रा थाना सन्तनगर से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी अभय नारायण यादव यूपी-112 थाना सन्तनगर से पुलिस लाइन, आरक्षी कुलदीप कुमार थाना हलिया से पुलिस लाइन, मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया। दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर से जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad