Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बारिश से खिले किसानों के चेहरे,गर्मी से मिली राहत

 फसलों को मिली संजीवनी, लहलहाएंगे धान व ज्वार- बाजरा

 

Svnews

मेजा, प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

 क्षेत्र में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। मौसम सुहावना हो गया। भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली। धान व ज्वार -बाजरा की मुरझाती फसल को संजीवनी मिल गई है। गत एक माह से बारिश न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।मंगलवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। फसलों की सिंचाई के लिए किसान खुद के संसाधनों पर निर्भर थे। क्षेत्र के मेजा, मांडा और उरुवा के ढलान खेतों की फसलों को राम बांड मिल गई। रूपनारायण मिश्र, कमलेश मिश्र, राजेंद्र तिवारी, गोविंद मिश्र समेत अन्य किसानों ने प्रसन्नता जाहिर की। उनका कहना है कि बारिश होने से धान, ज्वार बाजरा,अरहर और तिल्ली की फसल को फायदा पहुंचा है। वहीं मंगलवार को हुई बारिश से कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad