Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा ब्लॉक में धूमधाम से गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनी

 


मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती मेजा ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख मेजा श्रीमती गायत्री मिश्रा ने गाँधी जी की प्रतिमा पर  माला पहनाकर और ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। महात्मा गांधी ने  अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया।उन्होंने शास्त्रीय जी को याद करते हुए कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन को चौका दिया था। 

Svnews

इस मौके पर मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कामेश्वर पटेल, मंडल मंत्री संजय तिवारी, प्रधान पंकज राव, प्रधान राजेश पाल, आशुतोष मिश्र, मयंक शुक्ला, राहुल मिश्र, ए डी ओ पंचायत अखिलेश तिवारी, स्थापना बाबू, रामकृष्ण गुप्ता और ऑपरेटर अजय यादव, राजेश तिवारी और राजू मिश्रा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad