Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महिला पॉलिटेक्निक में गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मना


 

Svnews

मेजा, प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

सोमवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कालेज मेजा में गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात प्रधानाचार्य शैलेन्द्र विक्रम द्वारा ध्वजारोहण तथा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद समस्त स्टाफ एवं छात्राओं  द्वारा रामधुन गाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन दर्शन पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

 


प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांधी जी ताउम्र देश की सेवा में लगे रहे, इसीलिए उन्होंने राजनीति में कोई पद नहीं लिया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad