Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल जा रहे दर्शनार्थियों भरा वाहन पलटा, दो लोगों की मौत, 31 घायल

SV News

मंत्री अनुप्रिया पटेल, डीएम प्रियंका रंजन व एसपी अभिनन्दन सिंह ने घायलों का लिया हाल-चाल

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)।
मिर्जापुर जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। लालगंज थाना क्षेत्र के गैपुरा रोड पर कुशियरा फॉल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 31 लोग घायल हुए। इनमें से 17 की हालत गंभीर है। लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ गांव से विजयपुरा व विंध्याचल दर्शन के लिए एक पिकअप में सवार होकर 33 लोग जा रहे थे।
गैपुरा मार्ग पर कुशियरा फॉल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पिकअप पलट गया। मौके पर चीखपुकार मच गई। पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। चार एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने 17 श्रद्धालुओं को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। कलुई देवी (50) और उसके देवर भोला (40 ) की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि अर्जुन की दो वर्षीय पुत्री आराध्या को तनिक भी खरोच नहीं आई है। वहीं मंत्री अनुप्रिया पटेल, डीएम प्रियंका रंजन व एसपी अभिनन्दन सिंह ने मंडलीय अस्पताल पंहुचकर घायलों का हाल-चाल जाना और डाक्टरों को अच्छे से इलाज हेतु निर्देश दिया।

SV News

एसपी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत विजयपुर रोड कुसहरा जंगल के पास पिकअप सवार श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग 30 लोग सवार थे, जिन्हे चोटे आई हैं। सूचना पर थाना लालगंज पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु हास्पिटल भिजवाया गया। घायल दो लोगों की मौत हो गई है, पांच लोगों को बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। 13 लोगों को हल्की चोटे आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचारोपरान्त घर छोड़ दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज मण्डलीय चिकित्सालय में प्रचलित है। जिनकी स्थिति सामान्य है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad