Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: तहसीलदार पर लगा वसूली का आरोप, आरोप का विडियो वायरल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बारा तहसीलदार पर वसूली का आरोप लगा है। आरोप का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ में एक और विडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार में बैठा एक शख्स दुसरे को पालीथीन में भरकर कुछ दे रहा है।




आरोप में वह रिश्वत बताया जा रहा है। आरोप लगाने वाले का कहना है कि बारा तहसील भ्रष्टाचार और वसूली का अड्डा बन चुका है। पक्ष में फैसला देने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया गया है। रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।


बारा तहसीलदार पर वसूली का आरोप लगाया गया है। पीड़ित से पैसा लेते समय पेशकार का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि मामले का निस्तारण करने के लिए रुपए मांगे गए थे। शंकरगढ़ निवासी रामानंद त्रिपाठी ने आरोप लगाए हैं। फिलहाल लगाया गया आरोप कहां तक सही है, यह जांच का विषय है। सूरज वार्ता वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad