Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रूपनारायण भाजपा जिलाध्यक्ष से की मुलाकात

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य रूपनारायण मिश्र शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद कुमार प्रजापति से उनके कार्यालय में मुलाकात कर संगठन को लेकर चर्चा की।जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में संगठन की महत्व पूर्ण भूमिका होती है।भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है।उन्होंने श्री मिश्र से कहा कि आगामी चुनाव को लेकर यमुनापार  में संगठन पर विशेष फोकस रहेगा।संगठन का हर एक कार्यकर्ता सिपाही की तरह हर मोर्चे पर खड़ा होकर पार्टी के हित के लिए कार्य करता है।उन्होंने शीघ्र यमुनापार के सभी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे।श्री मिश्र ने क्षेत्र में संगठन को लेकर भी चर्चा की।उनके साथ मंडल महामंत्री मेजा कमलेश मिश्र रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad