Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रयागराज में दी गई श्रद्धांजलि

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षामंत्री उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर आज जिले भर में ब्लाक, विधानसभा एवं नगर पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर सपा जनों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आत्म सात करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। धरती पुत्र मुलायम सिंह “अमर रहें “के नारे भी लगाए।

SV News

इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में सपा के गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद ने स्व. मुलायम सिंह यादव को समाजवाद का पुरोधा बताते हुए कहा कि किसानों, गरीबों एवं समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई को परिणाम तक पहुँचाने में नेताजी का बहुत बड़ा योगदान रहा। वर्तमान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में नेताजी के सपनों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जा रही है। विधायकगण डॉ मान सिंह यादव, श्रीमती विजमा यादव, संदीप पटेल, श्रीमती गीता शास्त्री आदि ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि नेताजी ने समाज में एक लकीर खींचा जिसमें दलितों, शोषितों, वंचितों के साथ महिलाओं को भी अधिकार मिलने का रास्ता साफ हुआ। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नेता जी युग परुष थे। समाजवादी पार्टी की स्थापना करके बिखरे हुए समाजवादी आंदोलन को शक्ति प्रदान किया। जिससे देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ, यही कारण है कि आजादी के बाद नेता तो बहुत हुए लेकिन "नेताजी" केवल मुलायम सिंह को ही कहा गया। नेताजी को भारत रत्न देने कि मांग को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
कार्यक्रम में धर्म राज पटेल, राधेश्याम पटेल, कमल सिंह यादव, सत्य वीर मुन्ना, प्रदेश सचिव रविन्द्र यादव, शांति प्रकाश पटेल, राम सुमेर पाल, इंजी जगदीश यादव, मंसूर आलम, प्रतिमा रावत, सत्यभामा मिश्रा, गीता भारतीय, पद्मा यादव, डॉ राजेश यादव, दीनानाथ यादव, के. के. यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, कुलदीप यादव, कमलेश गुप्ता, प्रशांत यादव, नसीम खां, कृष्ण राज यादव, आशुतोष तिवारी, पप्पू इजराइल, हरिश्चन्द्र, पप्पू यादव, केशव देव विश्व कर्मा, सुमन शर्मा, राजवंत पटेल, मेराज आरिफ, इम्तियाज शमी, जाहिद खां, जीतलाल, भोला यादव, प्रभाकर कृष्णा, योगेश पाल, बेला सिंह, चौधरी देवीलाल यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad