Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, मामले में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

SV News

जुएं के फड़ पर हुई वारदात, बदमाशों ने मारी पांच गोली

युवक के अंगुलियों में फंसा रहा 500 का नोट, मौके पर पहुंचे डीआईजी व एसपी

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)।
मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के करनी भांवा गांव में चल रहे जुआं के फड़ पर बुधवार की शाम गोली मारकर भिलगौर गांव निवासी विवेक उर्फ विक्की 28 वर्ष पुत्र अजित सिंह की हत्या कर दी गई। हमलावर पड़ोसी गांव के बताए गए हैं। घायल युवक को मंडलीय अस्पताल लाया गया। परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया गया।


पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनन्दन सिंह ने बताया कि बुधवार को थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करनी भॉवा बभनी में विवेक उर्फ विक्की (22) पुत्र अजीत सिंह निवासी भिलगौर थाना जिगना को तीन लोगों द्वारा गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंच कर घायल विवेक सिंह उपरोक्त को अस्पताल भिजवाया गया। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर मय फॉरेंसिक टीम के साथ मौजूद है। थाना जिगना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभिमन्यु सिंह पुत्र धनराज सिंह, विवेक सिंह पुत्र मनबहादुर सिंह व अखिलेश सिंह पुत्र धुरंधर सिंह निवासीगण ग्राम कोटहा गौरा थाना जिगना आदि दो नफर के विरूध्द तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया।

मामले में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम करनी भॉवा बभनी में घटित विवेक उर्फ विक्की की हत्या की घटना में प्रथम दृष्टया कर्तव्यपालन में लापरवाही के दृष्टिगत थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष जिगना रविकांत मिश्रा, हल्का उपनिरीक्षक राजेन्द्र राम, बीट आरक्षी सर्वेश कुमार, बीट महिला आरक्षी कोमल पाल को निलंबित किया गया है। जिससे हड़कंप मच गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad