प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मूर्ति का दायित्व सोपा गया है। वह 22 नवंबर को अपना नया दायित्व संभालेंगे। उन्हें यह दायित्व मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के 21 नवंबर के सेवानिवृत होने की वजह से सौंपा गया है। भारत सरकार के विशेष सचिव राजेंद्र कश्यप की ओर से इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।