Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में सपा नेता के दो बेटों समेत पांच नामजद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के अशोक नगर में रहने वाली गैस एजेंसी संचालिका मंजू चंद्रा ने सपा नेता के दो बेटों समेत पांच पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन रेस्टोरेंट बना लिया गया। विरोध पर गाली गलौज, मारपीट करते हुए 20 लाख की रंगदारी मांगी गई और धमकाया भी गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक और दो मीडियाकर्मियों समेत पांच पर केस दर्ज किया है।
भुक्तभोगी ने तहरीर में बताया कि आदित्य तिवारी निवासी शांतिपुरम फाफामऊ से उनकी मुलाकात अप्रैल में हुई। उसने उनके अशोक नगर स्थित प्लाॅट पर चाय की दुकान खोलने की बात रखी। कुछ दिन बाद उसने बिना अनुमति के प्लॉट पर अवैध रूप से रेस्टोरेंट बना लिया। विरोध पर दो साथी पत्रकार विनय और एक अन्य अज्ञात पत्रकार संग घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने सूचना दी तो पीडीए ने नापजोख के बाद 19 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया। तीन नवंबर को अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि इसपर उपरोक्त तीनों व दो पार्टनर सपा नेता सुलाकी यादव के बेटे संदीप व रंजीत यादव निवासी अशोक नगर उनके घर आए और 20 लाख रंगदारी मांगी।
आरोप यह भी है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने उनके दो केवीए के कनेक्शन को पांच केवीए कराने के लिए फर्जी शपथ पत्र अधिशासी अभियंता मेयोहाल के कार्यालय में प्रस्तुत किया है। यह जानकारी उन्हें राजस्व विभाग से मिले 1.23 लाख रुपये के नोटिस से हुई। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad