Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: राजमार्ग की रेलिंग तोड़ 20 फिट नीचे गिरा अनियंत्रित ट्रक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शुक्रवार देर रात मध्य प्रदेश की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रीवा राजमार्ग की रेलिंग तोड़कर 20 फिट नीचे नैनी स्थित शुआट्स विश्वविद्यालय परिसर में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र निवासी विजय चौहान खुद का ट्रक चलाता है। जबलपुर से मक्का का दाना लादकर वह प्रयागराज के पीपरगांव जा रहा था। इसके साथ खलासी लक्ष्मण पुत्र बांके लाल निवासी तिवारी तालाब पूरामुफ्ती भी था। नैनी में शुआट्स कॉलेज के सामने आगे चल रही गाड़ी का टायर फट गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के ऊपर रेलिंग पार करते हुए शुआट्स विश्वविद्यालय परिसर में जा गिरा। घटना से आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad