Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: महिला ने ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म, दोनों सकुशल

SV News

दोनों सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया शिफ्ट

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कालका एक्सप्रेस (12312) के टुंडला स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी के बी-तीन कोच में सवार गर्भवती महिला यात्री अर्चना को प्रसव पीढ़ा शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलने पर रेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए डॉक्टरों की एक टीम को सक्रिय कर दिया। इससे ट्रेन के टुंडला स्टेशन पहुंचने से पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गईं।
ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही रेलवे डॉक्टर संजय द्विवेदी अपने सहयोगियों के साथ तुरंत बी-तीन कोच में पहुंचे, जहां पहले ही महिला का प्रसव हो चुका था। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है। डॉ. संजय ने जच्चा-बच्चा दोनों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडला के लेबर रूम में भर्ती कराया गया। डॉ. लाखन सिंह व महिला स्टाफ की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है। रेलवे सुरक्षा बल से हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, लेडी कांस्टेबल नेहा और महिला के पति इस दौरान मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad