Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में राजेंद्र प्रसाद रज्जू अध्यक्ष व दिनेशचंद्र मंत्री निर्वाचित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद मिश्र उर्फ रज्जू अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। दिनेश चंद्र पांडेय मंत्री चुने गए हैं। इसी तरह पंकज सिंह संयुक्त मंत्री पद पर विजयी घोषित किए गए हैं। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश यादव निर्वाचित हुए हैं। मतों की गणना अभी जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना चल रही है। जिला अधिवक्ता संघ के आठ पदों और कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के लिए बुधवार को हुए मतदान में 5972 में 4378 अधिवक्ताओं (73.29 फीसदी) ने वोट डाले। मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे शुरू हुई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad